जालंधर में नशा-हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क ब्रेक:​​​​​​​गैंगस्टर गोपी से जुड़े 5 बदमाश गिरफ्तार, 1.50-Kg हेरोइन और 7 अवैध हथियार बरामद

पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बहु स्तरीय नारकोटिक्स और आर्म्स स्मगलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कुख्यात गैंगस्टर गोपी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज और उनकी टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.5 किलोग्राम हेरोइन और सात अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से नशा और हथियार तस्करों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में मादक पदार्थों की आपूर्ति व अवैध हथियारों के प्रसार पर रोक लगी है। डीजीपी बोले- आरोपी गैंगस्टर गोपी के लिए काम कर रहे थे डीजीपी यादव ने कहा- पकड़े गए आरोपी लंबे समय से नशा और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय थे और गैंगस्टर गोपी के निर्देश पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *