लुधियाना में यू.पी की गायिका ने किया सुसाइड:दो दिन पहले ही जागरण में थी प्रस्तुति,पंखे से लटकता मिला शव

पंजाब के लुधियाना में उतर प्रदेश गोरखपुर की रहने वाली एक धार्मिक गायिका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। रात 11 बजे जब परिजन घर आए तो उन्होंने बेटी का शव फंदे से लटकता देख तुरंत शोर मचाया। परिजनों ने खुद की उसका शव फंदे से उतारा और पुलिस को सूचित किया। मृतक गायिका की पहचान सिमरन पांडे (23) के रूप में हुई है। 15 वर्ष से लुधियाना रह रहा परिवार जानकारी देते हुए सिमरन के पिता अजय पांडे ने कहा कि वह गोरखपुर उतर प्रदेश के रहने वाले है। लुधियाना में करीब 15 वर्ष से रह रहे है। उनकी बेटी सिमरन धार्मिक गायिका थी। वह माता के जागरण करती थी। हादसे से दो दिन पहले वह जागरण में प्रस्तुति देकर आई थी। उनका पूरा परिवार घर से बाहर था। अचानक जब वह घर आए तो देखा सिमरन का शव फंदे से लटक रहा था। उसने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी को पड़ते थे दौरे-डिप्रेशन का भी थी शिकार अजय पांडे मुताबिक उनकी बेटी कुछ ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी लेकिन वह धार्मिक सोच वाली थी। वह थाना टिब्बा के इलाके न्यू स्टार कालोनी में रहते है। बेटी को दौरे भी पड़ते थे जिस कारण वह कई बार डिप्रेशन में भी हो जाती थी। उनका एक बेटा शिवम मिश्रा और पत्नी प्रतिभा मिश्रा है। बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक है। सभी का रो-रोकर बुराहाल है। फिलहाल सिमरन के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *