सुबह-सुबह वॉक करने से मेटाबॉलिज्म हो जाता है एक्टिव

भास्कर न्यूज | लुधियाना आजकल फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज और डाइट प्लान अपनाते हैं। इनमें से एक लोकप्रिय तरीका है खाली पेट वॉक करना। कई फिटनेस और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह-सुबह खाली पेट वॉक करना न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि पूरे दिन के लिए ऊर्जा और मानसिक ताजगी भी देता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाली पेट वॉक अगर सही तरीके से और नियमित की जाए, तो यह वजन घटाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारने का एक आसान और असरदार तरीका है। { फिटनेस ट्रेनर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खाली पेट वॉक करने से बॉडी स्टोर किए गए फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करती है। जब हम सुबह उठते हैं, तो ग्लाइकोजन स्टोर्स कम होते हैं, ऐसे में शरीर फैट रिजर्व से एनर्जी लेता है। इससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और लंबे समय में वजन घटाने में मदद मिलती है। {सुबह-सुबह वॉक करने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खाली पेट की वॉक आपके मेटाबॉलिक रेट को दिनभर के लिए बेहतर बना सकती है, जिससे कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ती है। {खाली पेट वॉक करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है। इसका मतलब है कि आपका शरीर ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है, जिससे डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। {खाली पेट वॉक सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छी है। सुबह की ताजी हवा और शांत माहौल में वॉक करने से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मूड बेहतर होता है और दिनभर फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है। {रातभर आराम के बाद सुबह वॉक करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है। पसीने के जरिए डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया तेज होती है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *