तीज पर परंपरा और मस्ती का रंग

लुधियाना। तीज का जश्न बड़े उत्साह और पारंपरिक रंग-रूप के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थि​त महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सज-धज कर तीज की रौनक को और बढ़ा दिया। जगह-जगह रंग-बिरंगी चुन्नियों, फुलकारी दुपट्टों और गहनों की चमक ने माहौल को त्योहार की खुशियों से भर दिया। इस कार्यक्रम में तम्बोला और कई गेम्स भी खेले गए, जिसमें सभी ने हिस्सा लिया। फन गेम्स ने हंसी-ठिठोली का माहौल बना दिया और हर चेहरे पर मुस्कान ले आई। ढोल की थाप पर महिलाएं अपने आप को गिद्दा और बोलियां गाने से रोक न सकीं। पारंपरिक पंजाबी बोलियों ने त्योहार के रंग को और गहरा कर दिया। कार्यक्रम में पंजाबी गानों पर डांस का सिलसिला चलता रहा। बीच-बीच में होने वाले छोटे-छोटे खेलों और सवाल-जवाब ने भी सभी को बांधे रखा। रश्मि मेहता और दिप्पी ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि आपसी रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं। अंत में विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का खूबसूरत मौका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *