भास्कर न्यूज| लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी में 3500 से अधिक नए छात्रों का स्वागत भव्य 4-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम निर्माण एक नई शुरुआत, एक नया इरादा के साथ किया गया। इस साल के नए बैच में होटल मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, इंजीनियरिंग और अन्य कई कोर्स के छात्र शामिल हुए, जो अलग-अलग प्रतिभाओं और सपनों का संगम लेकर आए। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को यूनिवर्सिटी की सोच, अवसरों और जीवंत कैंपस जीवन से परिचित कराना था। उद्घाटन समारोह में कुलपति चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन, प्रो वाइस चांसलर डॉ. सिमरन गिल, डॉ. अविनाश शर्मा, रजिस्ट्रार संजय खंडूरी और डीएसडब्ल्यू निदेशक इं. दविंदर सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिए। चार दिनों तक चले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग और जानकारीपूर्ण सत्रों का शानदार कॉम्बो देखने को मिला। छात्रों ने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस, फैशन वॉक, भांगड़ा और एंटी-रैगिंग जागरूकता नाटक प्रस्तुत किए। मजेदार गतिविधियों और खेलों ने कैंपस का माहौल और भी जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों के प्रिय कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू की सरप्राइज एंट्री ने छात्रों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि यूनिवर्सिटी जीवन आपके जीवन का सुनहरा अध्याय है सीखें, नवाचार करें और हर अवसर का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने आत्म-अनुशासन, जिज्ञासा और मेहनत की अहमियत पर जोर दिया। प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि सीटी यूनिवर्सिटी सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि आपके सपनों का लॉन्चपैड है। हम यहां आपके कौशल को निखारने और आपको वैश्विक सफलता की ओर ले जाने के लिए हैं। इस आयोजन में अकादमिक जानकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नेतृत्व से जुड़ी प्रेरणादायक मुलाकातों ने छात्रों के मन में नया जोश और आत्मविश्वास भर दिया। निर्माण 2025 ने न केवल छात्रों का स्वागत किया, बल्कि उनके आने वाले शैक्षणिक वर्षों के लिए सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल भी तैयार कर दिया।


