दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस 4 दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। यह काम पापटपल्ली और डोर्नकल स्टेशनों के बीच किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि अधोसंरचना विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान प्री-एनआई और एनआई का कार्य होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।


