लुधियाना में बुधवार शाम को युवक को करंट लग गया, जिससे एक की मौत हो गई। हादसा जगराओं के गोल्डन बाग की गली नंबर 6 में हुआ। एक घर में पेंट कर रहे दो युवक 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में चुनका यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। मान सिंह ने बताया कि दोनों लुधियाना के ठेकेदार लालतों के कहने पर काम कर रहे थे। वे सरकारी अस्पताल से रिटायर्ड हरदेव सिंह के बेटे कौर सिंह के घर पर पिछले दो महीनों से पेंट का काम कर रहे थे।हादसा तब हुआ जब मजदूर छत पर पेंट करने के लिए नीचे से सामान ऊपर ले जा रहे थे। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की तरफ ध्यान न होने से मजदूर के हाथ में पकड़ा सामान बिजली की तार से टकरा गया। इससे पूरे घर में करंट फैल गया। हाईटेंशन तारें आपस में जुड़ने से जोरदार धमाका भी हुआ। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


