बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस का फाइनल रिहर्सल:पुलिस ग्राउंड में होगा समारोह; रामानुजगंज में निकली तिरंगा यात्रा

बलरामपुर रामानुजगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरपालिका परिषद की ओर से लरंगसाय चौक से टाउन हॉल तक निकली यात्रा में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, बलरामपुर में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड में किया जाएगा। कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल संपन्न हुआ। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे ये आयोजन कार्यक्रम में विद्यार्थी देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियां, जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हुए। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन और परेड टू आईसी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में मार्च-पास्ट हुआ। शस्त्रधारी जवानों ने 3 चक्र में हर्ष फायर किया। कलेक्टर और एसपी ने मंच, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग और बैठक व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, आर.एन. पांडेय, एसडीएम आनंद राम नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-छात्र उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा अभियान नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। यह हमें याद दिलाता है कि आजादी के लिए अनगिनत वीरों ने बलिदान दिया। उन्होंने नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में तिरंगा कॉन्सर्ट और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम, जनपद सीईओ रणवीर साय और तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। जिले के विद्यालयों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में तिरंगा और अशोक चक्र बनाए। इस तरह राष्ट्रीय एकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *