चतरा में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा हजारीबाग रेफर; दोनों नहीं पहना था हेलमेट

चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हंटरगंज थाना क्षेत्र के राजभर गांव निवासी 25 वर्षीय तिलेश्वर कुमार और उनके दोस्त कुलेश्वर गंझू (27) मोटरसाइकिल पर घूमने निकले थे। कोल्हैया मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया दोनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। टक्कर में तिलेश्वर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कुलेश्वर गंझू घायल हो गए। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तिलेश्वर को मृत घोषित कर दिया। कुलेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हाइवा चालक की तलाश कर रही है। दोनों युवक अन्य शहर में मजदूरी करते थे और वर्तमान में गांव में खेती का काम कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *