लुधियाना में स्टेडियम में मिला युवक का शव:परिजन बोले-नशा तस्करों ने जहर दिया, सोमवार से लापता था; 2 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव के बाहर बंद पड़े इनडोर स्टेडियम में मिला। वह 11 अगस्त की शाम से लापता था। मृतक की पहचान गांव गुज्जरवाल के 18 वर्षीय युवक तरनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के साथ घर से गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ नशा तस्करों ने उनके बेटे को नशीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। फिर शव को स्टेडियम में फेंक दिया। शव मंगलवार शाम को मिला था। परिवार वाले बोले- हत्या हुई
मुल्लापुर दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार, चार लोगों पर आरोप है। इनमें मनप्रीत सिंह, जगतार सिंह उर्फ तारी, रणजीत सिंह उर्फ सोनू नाई और जगजीवन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 104 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की तलाश जारी है। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण बाबा हरनाम सिंह कामागाटा मारू की यादगार के पास धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। कई पंचायत प्रतिनिधि और किसान संगठनों के नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *