लुधियाना| सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर नसीब एनक्लेव में विजय जैन की अध्यक्षता में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर की महिला मंडल की ओर से गणपति वंदना कर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। सुनीता रानी ने भजन राधे राधे बोलो चले आएंगे बिहारी, जे तू ना फड़दा साडी बांह असी रूल जाना सी आदि गाकर सबको निहाल किया। पंडित देवराज ने कहा कि संसार में रहकर जो नित्य कर्म करते हुए हम उस परम पिता परमात्मा की याद अपने मन में बनाए रखते हैं ईश्वर उसी से प्रसन्न हो जाते है।


