श्री गीता भवन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया

भास्कर न्यूज | लुधियाना राधा स्वामी रोड स्थित श्री गीता भवन मंदिर में मंगलवार को महिला मंडल द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिला मंडल ने अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली…, राधा ढूंढ रही कहीं मेरा श्याम देखा और सावरिया आजा तेरी राधा है बलाए” जैसे सुंदर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित संगत भावविभोर हो गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला मंडल की ओर से दर्शन रानी, पूनम गुप्ता, निर्मल, मंजू गुप्ता, रिया बांसल, रेखा और सीमा कोहली ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *