लुधियाना| दृष्टि डॉ. आरसी जैन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर सप्ताहभर चला आयोजन प्रातःकालीन सभा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम डॉ. एसआर रंगनाथन की स्मृति को समर्पित था, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है। मुख्य अतिथि लेखिका डॉ. हरमिंदर कौर और विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डॉ. मनीषा गंगवार रहीं। पुस्तकालयाध्यक्ष पुनीत कुमार ने डॉ. रंगनाथन के जीवन, उनके 5 सिद्धांत, कॉलन वर्गीकरण प्रणाली और आधुनिक पुस्तकालय व्यवस्था में योगदान की जानकारी दी। सप्ताहभर बुक रिव्यू, बुकमार्क निर्माण, बुक कवर डिज़ाइनिंग और डियर – ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड प्रतियोगिताएँ हुईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्रों ने कविताएं और भाषण देकर पढ़ने के महत्व पर जोर दिया। डॉ. हरमिंदर कौर ने कहा, पढ़ना सोचने और आत्मचिंतन की क्षमता बढ़ाता है।


