15 अगस्त को कांकेर के मस्जिद-मदरसों में ध्वजारोहण:तैयारियों में जुटी अंजुमन इस्लामिया कमेटी, समिति अध्यक्ष बोले-तिरंगा एकता और भाईचारे का प्रतीक

छत्तीसगढ़ में इस साल स्वतंत्रता दिवस पर एक नई परंपरा की शुरुआत होगी। राज्य के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों पर पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेशभर के मुतवल्लियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। कांकेर अंजुमन इस्लामिया कमेटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कमेटी के अध्यक्ष हाजी जावेद मेमन ने इस पहल का स्वागत किया है। जामा मस्जिद संजय नगर, सिब्तेन रजा मस्जिद संजय नगर मदरसा और सिंगारभाठ की अमीने शरीयत मस्जिद में 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा। शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों की बनाई गई टीम अंजुमन इस्लामिया कमेटी कांकेर ने शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों की एक टीम बनाई है। यह टीम ध्वजारोहण से लेकर शाम को तिरंगा उतारने तक की जिम्मेदारी संभालेगी। हाजी जावेद मेमन ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। यह देशभक्ति, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *