GPM में ‘उदयपुर फाइल्स’ के व्यापक प्रदर्शन की मांग:हिंदू संगठन ने जिलाधीश को दिया आवेदन, कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी है फिल्म

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हिंदू संगठन के सदस्यों ने जिलाधीश को ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म के व्यापक प्रदर्शन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जिले के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के अनिवार्य प्रदर्शन के लिए निर्देश देने की मांग की है। हिंदू संगठन के अनुसार, यह फिल्म सनातन संस्कृति और धर्म के नाम पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिल्म को कई स्थानों पर सीमित रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म बता दें कि ‘उदयपुर फाइल्स’ की कहानी साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल की हत्या धर्म विशेष के लोगों ने दिन दहाड़े गला काटकर कर दी थी। फिल्म को अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को भरत एस श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। विजय राज ‘उदयपुर फाइल्स’ में लीड रोल अदा करते नजर आए हैं। इसके अलावा रजनीश दुग्गल, प्रीति झंगयानी, मुशताक खान और कांची सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *