हर घर तिरंगा अभियान…बैज बोले- BJP का प्रोपगेंडा:चंद्राकर का पलटवार- तिरंगे से दिक्कत तो अपनी पार्टी का झंडे बदले; धमतरी पुलिसिंग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा ने हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस अभियान पर तंज कसते हुए इसे राजनीतिक प्रोपगेंडा बताया। वहीं इस पर पलटवार करते हुए BJP के सीनियर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस को अगर तिरंगे से प्रॉब्लम है तो सबसे पहले वे अपने झंडे का रंग बदल लें। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को राष्ट्रहित से कोई मतलब नहीं, वह सिर्फ एक परिवार के लिए राजनीति करती है, इसलिए उनसे किसी बड़े अभियान की उम्मीद नहीं की जा सकती। दरअसल, बैज ने कहा था कि भाजपा अपने पूर्वजों के पापों का प्रायश्चित करने तिरंगा अभियान की नौटंकी कर रहे है। कांग्रेस को हिमालय जाकर चिंतन करना चाहिए MLA अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चला रहे हैं, कांग्रेस नहीं। कांग्रेस को इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि वह 5 साल में क्यों बिखर गई। जनता ने उन पर भरोसा क्यों नहीं किया और वे बाढ़ की तरह आकर समुद्र में क्यों मिल गए। चंद्राकर ने कह कि जनहित के विषय हम देख लेंगे, वे हिमालय में जाकर तपस्या करें। धमतरी अपराध बढ़ रहे हैं, तुरंत संज्ञान लेना चाहिए धमतरी में हुई ट्रिपल मर्डर पर विधायक अजय ने कहा कि वारदात के बाद आरोपियों की विक्ट्री साइन वाली वायरल फोटो आना गंभीर है। उन्होंने गृह मंत्री और गृह सचिव से अपील की कि धमतरी की पुलिसिंग को गंभीरता से देखें। उन्होंने कहा कि धमतरी में यह पहली हत्या की घटना नहीं, अन्य अपराध भी बढ़ रहे हैं इसमें तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मारपीट और झगड़ा कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा रायपुर में होटल संचालक से कांग्रेस के नेता के मारपीट के मामले पर चंद्राकर ने कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। मारपीट और झगड़ा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा है, यह उनकी संस्कृति अभिन्न अंग है। इसलिए मारपीट उसको अन्यथा नहीं लेना चाहिए। रायपुर लौटे भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी के खिलाफ देशभर में आंदोलन की तैयारी दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद AICC महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस के आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AICC के जनरल सेक्रेटरीज़ की बैठक में इस विषय को लेकर देशभर में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से जो सवाल पूछे हैं, उनका जवाब आज तक नहीं मिला है। उन्हीं सवालों में भारतीय लोकतंत्र का भविष्य छुपा है। उन्होंने कहा, यदि लोकतंत्र को बचाना है, तो वोट चोरी को हर हाल में रोकना होगा। भूपेश बघेल ने बताया कि संसद में सभी सांसदों ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा लगाया, जो अब जन-जन तक पहुंच चुका है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी के जरिए ही मौजूदा सरकार बनाई गई है। इस सिलसिले में कांग्रेस 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी की पदयात्रा शुरू करेगी, जो 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी। इस रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम प्रमुख नेता शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *