कोरबा जिले के पसान स्थित आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकों की कमी के विरोध में छात्रों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। स्कूल में मात्र 5 शिक्षक हैं, जो सैकड़ों छात्रों को पढ़ा रहे हैं। स्कूल दो पालियों में संचालित होता है। पहली पाली में हिंदी माध्यम और दूसरी में अंग्रेजी माध्यम के छात्र पढ़ते हैं। सुबह 7 बजे स्कूल पहुंचे छात्रों ने कक्षाओं में जाने के बजाय विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। छात्राओं के प्रदर्शन पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार तख्तियों पर विभिन्न नारे लिखे थे। एक तख्ती पर लिखा था ‘हम बेटी हैं, पढ़ना चाहते हैं, बढ़ना चाहते हैं, हमें शिक्षक चाहिए’। दूसरी पर था ‘शिक्षक नहीं तो मन उदास, शिक्षक बिना कैसे हो विकास’। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पसान थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। 112 की टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्कूल में दो वर्षों से शिक्षकों की कमी छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वे शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। छात्रों की मांग है कि जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान किया जाए।


