धालभूमगढ़ | भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धालभूमगढ़ चौक अंडरपास से तिरंगा यात्रा निकालते हुए स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन चौक स्थित काली मंदिर चौक होकर विभिन्न जगहों का दौरा किया। इस दौरान भारत माता की जय का नारा लगाया गया। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष अनूप दास, विश्वनाथ बेहरा, काजल धल, पवित्र मान्ना, प्रदीप महतो, कांतो मानकी, सौमित्र साव, दीपू अधिकारी, प्रशांत महतो, विमल मुंडा, सरोज साव, चंदन नामाता, बुलेट पातर, हारा धन राणा, नीतीश महतो आदि उपस्थित थे।


