चंदनकियारी | संयुक्त किसान मोर्चा की आह्वान पर चंदनकियारी इकाई की ओर से सुभाष चौक पर बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति व देश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध किया गया। इस दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो, कॉरपोरेट खेती छोड़ो आदि का नारा लगाया गया। विरोध मार्च निकाला गया। अध्यक्षता कुमुद महतो व संचालन जगन्नाथ रजवार ने किया।


