बोकारो | बुधवार को हीरो मोटोकॉर्प ने पावर हीरो शोरूम बोकारो में नया एचएफ डीलक्स प्रो लांच किया। सीईओ रविन्द्र कुमार व साइबरटेक के निदेशक ज्ञानेंद्र पांडेय ने अनावरण किया। उन्होंने बताया कि हीरो कंपनी हमेशा अपने ग्राहकों की मांग के अनुरूप अपनी गाड़ी में बदलाव के साथ लांच की है। यह बाइक दमदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी का संगम है। नए एचएफ डीलक्स प्रो आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, क्रोम एक्सेंट्स और सेगमेंट-फर्स्ट एलईडी हेडलैम्प बेहतरीन है।


