दुनिया के लोग भी भारतीय सेना के प्रति गर्व, सम्मान की भावना रखते हैं : बिरंची

सिटी रिपोर्टर | बोकारो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को चास में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। धर्मशाला मोड़ से भारत माता प्रतिमा स्थल चेक पोस्ट तक निकाली गई यात्रा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद प्रमंडल के कार्यक्रम प्रभारी शशांक राज, पूर्व विधायक बिरंची नारायण समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने तिरंगे को आन-बान और शान का प्रतीक बताया। कहा कि देश और दुनिया के लोग भी भारतीय सैनिकों और सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखते हैं। तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीर जवानों को याद करने का मौका है। 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगा यात्रा का आकर्षण राफेल, ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी रही। मौके पर रोहित लाल, धीरज झा, संजय त्यागी, ऋषभ राय, मुकेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, रामलाल सोरेन, परिंदा सिंह, विवेक सिंह, रितु रानी सिंह, अर्चना सिंह, एंजेला सिंह, विनोद कुमार, धर्मेन्द्र महथा, मनोज सिंह, हरिपद गोप, अवधेश यादव, विकास सिंह, अनिल सिंह, अमर स्वर्णकार, विक्की राय, धनंजय चौबे, विनय किशोर, अविनाश सिंह, प्रीति गुप्ता, मनोज सिंह, लक्ष्मण नायक, शंकर रजक, पन्नालाल कांदू, पियूष, गौरव, कुणाल, झंटू दे, राजेश घोषाल, अरविंद राय, हिमांशु कुमार, विकास अग्रवाल, रीतु रानी सिंह, त्रिपुरारी तिवारी आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *