बोकारो | केंद्रीय श्रम संगठनों व किसान सभा के आह्वान पर बुधवार को बिरसा चौक नया मोड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। मांग की गई की ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब दो, निजीकरण पर रोक लगाओ और कॉरपोरेट घराने भारत छोड़ों। अध्यक्षता आईडी प्रसाद ने की, कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ धमकियों और भारत सीईटीए के खिलाफ आज बड़े पैमाने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर कॉर्पोरेट भारत छोड़ो एवं सार्वजनिक तथा सरकारी क्षेत्र का निजीकरण बंद करो का नारा दिया गया।


