अच्छे रैंक लाने वाले ग्राम पंचायत हुए सम्मानित

बोकारो | पंचायती राज भारत सरकार के निर्देश पर बुधवार को कैंप टू स्थित न्याय सदन सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीडीसी शताब्दी मजूमदार और जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को आगामी पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बेहतर परिणाम लाने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्राम पंचायतों की क्षमता वृद्धि, सुशासन और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ जिले में बेहतर कार्य करने की बात कहीं। सभी बीडीओ एवं जन प्रतिनिधियों से बैंक, महिला समूह, मनरेगा आदि की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला समूहों को उपलब्ध फंड का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा यह देखा जाए कि राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान दे रही है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *