नव विवाहिता की तालाब में डूबकर मौत, छाया गम

चंदनकियारी | बुधवार को बरमसिया ओपी क्षेत्र के आमडीहा गांव निवासी बिक्रम ठाकुर की 22 वर्षीय पत्नी सेजल देवी की मौत गांव के ही तालाब में डूबने से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतका अहले सुबह गांव के ही ठाकुरबांध नामक तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान सीढ़ीनुमा घाट पर पैर फिसलने से वह तालाब की गहराई में समा गई।घटना के समय आसपास कोई भी नहीं रहने के कारण किसी से मदद नहीं मिला। मृतका के घर पहुंचने में देरी होता देख परिजनों ने खोजबीन किया तो तालाब किनारे मृतका के कपड़े मिलें। यह देखकर ग्रामीणों ने तालाब में डूबने की आशंका जताते हुए जाल से खोजबीन किया तो शव बाहर निकला। मृतक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *