सब रजिस्ट्रार की कैंटीन ठेके की बोली 21 को

लुधियाना| उप मंडल मजिस्ट्रेट लुधियाना (पूर्व) जसलीन कौर भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त से 31 मार्च 2026 तक के लिए सब रजिस्ट्रार लुधियाना (पूर्व) की कैंटीन के ठेके की बोली 21 अगस्त को करवाई जाएगी। एसडीएम (पूर्व) ने आगे बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय लुधियाना (पूर्व) की कैंटीन के ठेके की ओपन बोली 21 अगस्त को सुबह 11 बजे तहसीलदार लुधियाना (पूर्व) की ओर से करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठेके की शर्तों को लिखित रूप में स्वीकार करने के बाद ही कोई भी ठेकेदार इस बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *