ड्यूक ने स्व. धर्म प्रकाश जैन की पुण्यतिथि पर खूनदान कैंप व लंगर का आयोजन किया

लुधियाना| ड्यूक फैशन्स के चेयरमैन, श्री कोमल कुमार जैन ने अपने पिता, स्वर्गीय श्री धर्म प्रकाश जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर ड्यूक परिसर में रक्तदान शिविर और लंगर का आयोजन किया। यह शिविर सीएमसी हॉस्पिटल के सहयोग से, डॉ. गुरप्रीत कौर थिआरा के निर्देशन और एनआईएफएए के कोऑर्डिनेटर श्री अजय जैन के विशेष सहयोग से सम्पन हुआ। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। ड्यूक के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और ड्यूक परिवार ने स्वयं भी रक्तदान कर इस अभियान को सार्थक बनाया। सभी रक्तदाताओं को सीएमसी हॉस्पिटल की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। कोमल कुमार जैन ने कहा, “इस सामाजिक पहल के लिए मेरे पिता जी के मूल्य हमें आज भी प्रेरित करते हैं। हमें आशा है कि इस शिविर से और लोग प्रेरित होकर समाज के लिए अपने योगदान के रूप में रक्तदान करेंगे।” सीएमसी हॉस्पिटल और एनआईएफएए के सहयोग से यह शिविर स्थानीय समुदाय में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *