छात्रों ने सैनिकों के नाम आभार पत्र लिखे

भास्कर न्यूज | लुधियाना सीबीएसई के निर्देशानुसार, गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में 6 अगस्त से 12 अगस्त तक पत्र लेखन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना था। कक्षा तीसरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और दिल को छू लेने वाले पत्र लिखे, जिनमें सैनिकों के साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रशंसा झलक रही थी। कई विद्यार्थियों ने अपने पत्रों और शुभकामना कार्डों को देशभक्ति से जुड़े रंगों, चित्रों और डिजाइनों से सजाकर उन्हें और भी खास बना दिया। सप्ताह भर चले इस अभियान के अंत में सभी पत्र एकत्रित किए गए और स्थानीय डाकघर के माध्यम से सैनिकों को भेज दिए गए, ताकि यह प्रेम और उत्साह से भरे संदेश देश की सीमाओं पर डटे वीर जवानों तक पहुँच सकें। यह पहल न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाली रही, बल्कि उन्हें राष्ट्र की रक्षा करने वाले जवानों से भावनात्मक रूप से जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *