डेयरी प्रशिक्षण का बैच पूरा, युवाओं को मिली आधुनिक तकनीक की जानकारी

लुधियाना| पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया के दिशा-निर्देशों और डेयरी विकास विभाग के डायरेक्टर कुलदीप सिंह जसोवाल की अगुवाई में चल रहे दो सप्ताह के डेयरी प्रशिक्षण के तीसरे बैच का समापन डेयरी प्रशिक्षण व विस्तार सेवा केंद्र, बीजा में हुआ। समापन मौके पर प्रमाण पत्र वितरण वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी व इंचार्ज डॉ. दलबीर कुमार ने किया। उन्होंने युवाओं को विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से 2, 5, 10 और 20 पशुओं के डेयरी यूनिट के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध है, जिस पर सब्सिडी भी दी जाती है। साथ ही मिल्किंग मशीन और चारा हार्वेस्टर जैसी आधुनिक मशीनों पर भी सरकारी सब्सिडी मिलती है। इस बैच में लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मलेरकोटला के युवाओं को डेयरी व्यवसाय से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *