कुष्ट आश्रम में जन्माष्टमी पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे

भास्कर न्यूज | लुधियाना कुष्ट आश्रम लेप्रोसी कॉलोनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य भर से हर कुष्ट आश्रम से श्रद्धालु जन्माष्टमी पर्व मनाने लुधियाना लेप्रोसी कॉलोनी में पहुंचते हैं। इस बार 16 अगस्त को सुबह दस बजे हवन यज्ञ का शुभारंभ होगा इसके साथ ही श्री रामायण जी का अखंड पाठ और अखंड हरिनाम संकीर्तन भी श्रद्धालुओं की ओर से किया जाएगा। तीनों ही कार्यक्रम 24 घंटे चलते रहेंगे जिनकी पूर्णाहुति 17 अगस्त सुबह दस बजे होगी। यह जानकारी कुष्ट आश्रम के प्रधान रविन्दर चौरसिया ने देते हुए कहा कि राज्य भर से और शहर से आने वाले श्रद्धालु लगभग सात हजार के करीब हो जाते हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था 24 घंटे रहती है जिसमें शहर के दानी सज्जन अपना पूरा सहयोग देते हैं। दिनभर ठाकुर जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा जिनके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जा चुकी है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धनिये की पंजीरी एवं फलों का प्रसाद दिया जाएगा। रात 12 बजे महाआरती कर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले परिवार अतिथियों के स्वागत के लिए सेवा में तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर कुष्ट आश्रम में उप प्रधान प्रदीप, सेक्रेटरी अमरजीत माधी, कोषाध्यक्ष मुरलीधर, सुदेश और आश्रम के सदस्य मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *