लुधियाना|भार दिर, किचलू नगर में मेगा टिंकरिंग डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वर्चुअल संचालन विशेषज्ञों ने किया और प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों को सरल विचारों और तकनीकी कौशल दिखाने का मौका मिला। इस मौके पर ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल, आत्म देवकी निकेतन स्कूल और श्री आत्म वल्लभ जैन स्कूल के छात्र शामिल हुए। विशेष मार्गदर्शन में उन्होंने वैक्यूम क्लीनर बनाने के प्रोजेक्ट पर मिलकर काम किया। देशभर के स्कूल और शिक्षक एक घंटे के लिए ऑनलाइन जुड़े और जिज्ञासा को आविष्कार में बदलने का संकल्प लिया। यह आयोजन अटल इनोवेटिव मिशन के तहत हुआ, जिससे छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार को नई दिशा मिली।


