आपत्तिजनक टिप्पणी मामला रांची |लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। अब अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी। राहुल गांधी पर छह जुलाई 2024 को आरोप तय किया गया था। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट दे रखी है। लालपुर के एडवोकेट प्रदीप मोदी ने 23 अप्रैल 2019 को इस संबंध में सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। आरोप था कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी से पूरे मोदी समाज का अपमान हुआ है।


