रांची|रांची जिला में विभिन्न जगहों पर तैनात 20 दारोगा आैर 27 एएसआई का एसएसपी चंदन सिन्हा ने बुधवार को स्थानांतरण किया है। सभी दरोगा आैर एएसआई को अविलंब नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है। इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अनुरोध आवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।


