रांची|हिंदपीढ़ी में गोली मार कर साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मंगलवार को मारपीट और फायरिंग मामले में जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था। लेकिन बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे साहिल हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी असलम को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह हत्या 10 अगस्त को हुई थी।


