रांची | हटिया यार्ड में निरीक्षण करने गए सुपरवाइजर को धमकी मिली है। इस संबंध में सुपरवाइजर बीरेंद्र कुमार सिंह ने जगन्नाथपुर थाने में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि विवग्योर इन्फो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। 11 अगस्त को वे करीब 01.15 बजे हटिया स्टेशन पर स्थिति यार्ड के अंदर लॉन्ड्री के निरीक्षण के लिए गए। उसी दौरान हटिया रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त रेलवे कर्मी राजीव रंजन और सीनियर सुपरवाइजर तिलेश्वर साह उर्फ तिलेश्वर कुमार साह और टेक्नीशियन रुम में आए। उनसे पूछने लगे कि तुम कौन हो। बीरेंद्र सिंह ने बताया गया कि वे सुपरवाइजर है। कंपनी के आदेशानुसार काम देखने आए हैं। इसपर उनलोगों ने उनके साथ अभद्र तरीके से गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। उनलोगों ने धमकी दी कि ये हटिया स्टेशन हमारा है। यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। यह भी कहा कि रेलवे के वरीय पदाधिकारी भी हमारा कुछ नही बिगाड़ पाए, तो तुम क्या कर लोगे।


