फर्जीवाड़ा के आरोपी पूर्व कर्मी भानु प्रताप की बेल पर आंशिक सुनवाई

रांची | जमीन फर्जीवाड़े मामले में जेल में बंद निलंबित राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एसीबी ने केस डायरी जमा करने के लिए समय की मांग की। जिस अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 21 अगस्त निर्धारित की है। उस पर बगड़ाई अंचल के कागजात से छेड़छाड़ करने और सरकारी दस्तावेज को अपने घर में अवैध तरीके से रखने का आरोप है। मामले को लेकर बगड़ाई अंचल के तत्कालीन सीओ मनोज कुमार ने एक जून 2023 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 24 जून को याचिका दाखिल की है। बता दें कि ईडी ने इसी मामले को टेक ओवर कर मनी लाउंड्रिंग के तहत जांच की है। उस मामले में आरोप तय होने के बाद गवाही जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *