जनमुद्दों पर अपना संघर्ष तेज करेगी आजसू : सुदेश महतो

आजसू पार्टी के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक बुधवार को केंद्रीय कार्यालय, रांची में हुई। बैठक में तय हुआ कि 24 अगस्त को उरीमारी, शनिचरा बाजार में बड़कागांव विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह होगा। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड को बदलने के लिए नौजवानों और छात्रों को नए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। आजसू ने जिन सपनों और आकांक्षाओं के लिए संघर्ष किया, आज उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाने का दायित्व नई पीढ़ी के कंधों पर है। कार्यकर्ता जनता के विश्वास को बनाए रखें। जनमुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के लिए पार्टी कमर कस चुकी है। बैठक में मांडू विधायक निर्मल महतो, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *