प्रभात ​कुमार श्रीवास्तव बने जेबीवीएनएल के निदेशक

लंबे समय रिक्त चल रहे उर्जा विकास निगम एवं उसकी अनुषंगी इकाइयों के निदेशकों की नियुक्ति कर दी गई है। इसको लेकर उर्जा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रभात कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक स्टोर एवं पर्चेज, जेबीवीएनएल को निदेशक, वितरण एवं परियोजना जेबीवीएनएल के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं मधुप कुमार, झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम के सेवानिवृत्त निदेशक (वित्त) को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड का निदेशक (वित्त) बनाया गया है। वहीं राज कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक, जेबीवीएनएल को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड का निदेशक (वित्त) बनाया गया है। राकेश रोशन, कार्यकारी निदेशक, झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम को निदेशक (तकनीकी), शैलेश कुमार चौधरी, कार्यकारी निदेशक एस. एल. डी. सी. को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, रांची में निदेशक (परियोजना) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह, अमित बनर्जी, कार्यकारी निदेशक (वित्त), झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार, कार्यकारी निदेशक, परियोजना झारखंड ऊर्जा संचरण निगम को निदेशक (परियोजना) के पद पर नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार, कार्यकारी निदेशक, कामर्शियल एंड रेगुलेटरी अफेर्यस, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड को निदेशक (संचालन) और थेओफिल कुल्लू, कार्यकारी निदेशक (वित्त), जेबीवीएनएल, रांची को निदेशक (वित्त) की जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *