बेटी के जन्म पर पति-सास ने किया तंग, केस

लुधियाना| न्यू दीप नगर चुहड़पुर रोड की सोनिया रानी ने आरोप लगाया है कि बेटी के जन्म के बाद पति और सास ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। सोनिया की शादी 2024 में दुर्गापुरी निवासी करन महाजन से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, पहले बच्चे के रूप में बेटी होने पर सास सुदेश को खुशी नहीं हुई। इसके बाद पति और सास ने उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। परेशान होकर सोनिया ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि करन महाजन और सुदेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि दोनों की गिरफ्तारी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *