लुधियाना| सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामले में जेल अधिकारियों ने 15 मोबाइल और एक डोंगल जब्त किए हैं। केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट राजीव नियमित चेकिंग के लिए अंदर पहुंचे थे। इस दौरान दोषी अर्जुन भाति, मुहम्मद अफज़ल, करमजीत, शरणजीत, धनंजय और अनिकेत के पास से 7 मोबाइल बरामद हुए। जांच टीम ने जेल के शौचालय से भी 8 मोबाइल और एक डोंगल बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना जेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। थाना डिवीजन-7 के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


