पंजाब में आज नहीं चलेंगी 3 हजार सरकारी बसें:निजी कंपनियों को परमिट देने का विरोध; यूनियन नेताओं की सरकार से होगी मीटिंग

पंजाब के सरकारी बस परिवहन पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज की करीब 3,000 बसें आज से सड़कों पर नहीं उतरेंगी। पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार की तरफ से अभी तक इस मुश्किल से निपटने का कोई हल नहीं निकाला गया है। हड़ताल का ऐलान तब किया गया, जब निजी कंपनियों को किलोमीटर स्कीम के तहत बस परमिट देने के लिए टेंडर जारी करने के मुद्दे पर राज्य सरकार और कर्मचारी यूनियनों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। यूनियनों ने साफ कर दिया कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। लंबित मांगों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियनों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार ने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कर्मचारियों की पहले से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया है। यूनियनों ने निजी कंपनियों को परमिट देने की प्रक्रिया रद्द करने की भी मांग दोहराई है। आज फिर यूनियन नेताओं से होगी बैठक सरकार ने आज यूनियन नेताओं के साथ एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, ताकि बातचीत के जरिए मतभेद खत्म किया जा सके। हालांकि, जब तक कोई सहमति नहीं बनती, तब तक पंजाब में सरकारी बस सेवाओं के ठप रहने से आम यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *