भास्कर न्यूज | राजनांदगांव स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा पार्षदों सहित शहर के नागरिकों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर शहर से लेकर अंचल तक तिरंगा रैली निकाली जा रही है। स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने तिरंगा रैली में नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी क्रम में बुधवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बुधवार को ग्राम बिलहरी, खुदमुडी, खैरा, पेंड्री, अन्य नवागांव, रूआंतला, सलटिकरी, गाढ़ाभंवर, कोलिहापुरी, कतुलवही सहित मुसराकला लगभग 10 किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा ने भ्रमण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने यात्रा में शामिल रही। उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा लगाने और देश की स्वतंत्रता के जश्न में तिरंगे को गर्व से फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल प्रतीक नहीं हमारे गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंतत्रा के संदेश दिया। पीएमश्री स्कूल में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पहली बार छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चयनित हेड बॉय मयंक साहू, हेड गर्ल अनामिका मंडल, वाइस हेड बॉय सक्षम देवांगन एवं वाइस हेड गर्ल लेजर चौधरी ने एकता, अखंडता एवं अनुशासन की शपथ ग्रहण की। शिक्षकों की मांग पर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। समारोह में एसएमडीसी अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी की मांग पर मेयर मधुसूदन यादव ने विद्यालय में बाउंड्रीवॉल नए क्लास रूम और ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी एवं शिक्षकों की मांग पर हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे, कोमल सिंह राजपूत उपस्थित थे।


