इस्कॉन में ब्रज के 12 वन की झांकी होगी आकर्षण

रांची | इस्कॉन रांची द्वारा सीएमपीडीआई कॉलोनी के रविंद्र भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्य महाप्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने बताया कि 16 अगस्त को इस्कॉन द्वारा शाम 4 से 12.30 बजे तक कार्यक्रम किया जाएगा। जन्माष्टमी विशेष कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश अभिषेक, विशेष कृष्ण कथा, 1008 विशेष द्रव्यों से भगवान को महाभिषेक, 1008 भोग अर्पण, दर्शन और महाआरती के साथ रात्रि महाप्रसादम होगा। इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज के 12 वन की झांकी होगी। वैदिक ग्रंथ की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-नाटिका, भजन कीर्तन, गीता ​िक्वज व अन्य का आयोजन होगा। भगवान के लिए फूलों से सजे झूले सजाए जाएंगे। भक्त अपने लड्डू गोपाल को झूला सकते हैं। भगवान के वेदी का भी फूलों से सजाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *