अमेरिकी टैरिफ : राष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने किया प्रदर्शन

रांची | राष्ट्र धर्म रक्षा मंच की ओर से बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समीप अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन और जागरूकता अभियान चलाया गया। अध्यक्ष अमृतेश पाठक ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है, जिसे अमेरिका और चीन जैसे देश अपने समकक्ष नहीं देखना चाहते। भारत 150 करोड़ आबादी वाला देश है, जिसमें युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए किसी भी प्रकार का दबाव सफल नहीं होगा। उन्होंने युवाओं से नशा, अपराध और अश्लीलता से दूर रहकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की। मौके पर पूर्व चैंबर अध्यक्ष अरुण बुधिया, रेणुका तिवारी व अन्य लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *