रांची | श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, सर्वधर्म सद्भावना समिति एवं सद्भावना मंच के संयुक्त तत्वावधान में बिहार क्लब में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के धर्म गुरु क्रमशः पंडित अजय पांडेय, हाजी माशूक, हरजीत सिंह सोलंकी एवं फादर जार्ज मिंज द्वारा अपने-अपने धार्मिक ग्रंथों के पाठ से की गई । संचालन समिति के अध्यक्ष मो इस्लाम ने किया। मौके पर राजीव रंजन, डॉ. अजीत सहाय, शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, रतन तिर्की, अकीलुर्रहमान, मुमताज खान, फरीद खान ने भी विचार रखे।


