रांची| एक्सआईएसएस में नए सेशन 2025-27 के स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। 6 से 11 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम में मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट व ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम्स के स्टूडेंट्स शामिल हुए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत िकए। गीत-संगीत, नाटक, मजेदार कंपीटिशन, गेम्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का चुनाव हुआ। चारों प्रोग्राम से चार मिस्टर और चार मिस फ्रेशर्स चुने गए। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां छात्रों ने नृत्य किए। कई राउंड के बाद मिस्टर व मिस फ्रेशर्स का चुनाव हुआ। जिसमें मार्केटिंग मैनेजमेंट से वेदांत मोहंती और सुष्मिता विश्वकर्मा, फाइनेंशियल मैनेजमेंट से अभिनव चौधरी और रितिका एंजेलिन, रूरल मैनेजमेंट से तृष्णा और अनंत अमृत और ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट से संस्कार शांतनु और जेनिफर कुजूर चुने गए। निदेशक डॉ. जोसेफ मारियानुस कुजूर एसजे नेएक्सआईएसएस के मूल्यों और दृष्टिकोण के बारे में बताया। उन्होंने अपनेपन और सीखने के मूल्यों पर जोर दिया। कहा कि सच्ची सफलता चुनौतियों को स्वीकार करने, असफलताओं से सीखने और जो उनके पास है उसे संजोने से मिलती है। सहायक निदेशक डॉ. प्रदीप केरकेट्टा एसजे ने छात्रों का स्वागत किया और संस्थान के विजन और मिशन को बताया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डॉ. अमर तिग्गा के साथ-साथ फादर अशोक कंडुलना, वित्त अधिकारी, डॉ. कुमार मोहित, डॉ. अनंत कुमार, डॉ. भबानी महापात्रा और डॉ. र|ेश चतुर्वेदी सहित सभी कार्यक्रमों के प्रमुख भी शामिल हुए।


