मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। कैडेटों ने देशभक्ति नारों के माध्यम से लोगों में देशप्रेम जगाने का प्रयास किया। सभी कैडेट अपने यूनिफॉर्म में हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए। शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए बड़ा तालाब गए। तिरंगा यात्रा की अगुवाई 4/3-मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी कंपनी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। जिसके लिए देशभक्ति की भावना का होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से तिरंगा का सम्मान करने को कहा। मौके पर सीनियर अंडर ऑफिसर अंकित कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर गरिमा सिंह, अंडर ऑफिसर आदित्य कुमार राम, अंडर ऑफिसर आलोक तिग्गा, अंडर ऑफिसर त्रिदेव कुमार, अंडर ऑफिसर रिया कुमारी, सीएसएम अमन नायक, सीक्यूएमएस सुमित कुमार, कैडेट कृति कुमारी, सोनी कुमारी, नीलम कुमारी, सुमित कुमार पासवान, शेखर कुमार मौजूद थे। वीमेंस कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान रांची| रांची वीमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन हुआ। नया भारत, सशक्त भारत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. विनीता सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही भारत के भविष्य की असली धरोहर है। सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम सब अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें। संचालन डॉ. कुमारी उर्वशी, डॉ. कुमारी भारती सिंह एवं डॉ. हर्षिता सिन्हा ने किया। शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के 100 मीटर लंबे तिरंगे ने आकर्षित किया शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना तथा एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे मारवाड़ी कॉलेज परिसर से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। यात्रा में 100 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। जिसे सैकड़ों देशभक्त हाथों में थामे उत्साह और गर्व के साथ आगे बढ़ रहे थे।


