रांची | रोटरी क्लब रांची नॉर्थ ने बुधवार को कांके में अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर वर्ष 2025-26 के लिए क्लब के नव निर्वाचित बोर्ड ऑफ डिरेक्टर ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। जिसमें निहार दास अध्यक्ष, रिचर्ड डोलॉइ सचिव के रूप मे दुबारा पदस्थापित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में रांची सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, विशिष्ट अतिथि हरमिंदर सिंह शामिल थे। अध्यक्ष निहार दास ने 2024-25 में किए गए प्रोजेक्ट के बारे में बताया।


