रांची | सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल ने बुधवार को रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में अंतर-स्कूल मेडली प्रतियोगिता “संदर्भ’ का आयोजन किया। स्कूल के विद्यासागर सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में 11 स्कूलों ने भाग लिया और अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मनन विद्या स्कूल पहले स्थान पर रही। वहीं, सरला बिरला पब्लिक स्कूल दूसरे और विवेकानंद विद्या मंदिर तीसरे स्थान पर रहे।


