भास्कर न्यूज | ब्यास ब्यास दरिया में जलस्तर 72 घंटे से लगातार बढ़ता जा रहा है। ब्यास दरिया किनारे तैनात इरिगेशन विभाग के गेज रीडर उम्मेद सिंह ने बताया कि सोमवार को ब्यास दरिया में 740.00 की गेज के साथ येलो अलर्ट शुरू हो गया था, जो कि मंगलवार तक जारी रहा। येलो अलर्ट के दौरान ब्यास में 1,05,496 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। बुधवार सुबह 6 बजे 740.20, 8 बजे 740.30, 10 बजे 740.40 गेज और शाम 3 बजे 740.60 की गेज के साथ 1,22,000 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। अमृतसर| शहर में बुधवार को दिन का तापमान 3 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा भी 1 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं 16 से 19 अगस्त कर बादल छाए रहने के साथ-साथ बीच में बारिश हो सकती है। बुधवार देर शाम से गूगल ब्राउजर पर मौसम की जानकारी सर्च करने पर गूगल ब्राउजर द्वारा ब्यास नजदीक क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की जा रही है। इस चेतावनी को देखने के बाद ब्यास के नजदीक रहते लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बुधवार को इस सीजन में ब्यास का सबसे उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया है। ब्यास में पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते निचले क्षेत्रों और धुस्सी बांध के साथ दरिया का पानी चलना शुरू हो गया है।


