मंदिर में हवन यज्ञ और संध्या चौकी करवाई

लुधियाना| हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ और संध्या चौकी धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के भजन गायक प्रवीण चौधरी ने तेरे दम पर चले मेरी सांस, बालाजी के मंदिर में विराजे पालनहार आदि भजनों से श्री बालाजी भगवान की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सिम्मी पशान, हन्नी बेदी आदि गणमान्य उपस्थित रहे, जिन्हें प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन, उपप्रधान अनुज मदान ने सम्मानित किया। श्री बालाजी महाराज के समक्ष पवित्र ध्वज फहराया गया और भक्तों पर पवित्र जल का छिड़काव किया गया। श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ संध्या चौकी का समापन हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में सौरव जैन, संदीप पब्बी और नितिन भंडारी ने प्रथम पूजन किया, जिसे आचार्य पंडित विष्णु सहित अन्य विद्वान पंडितों ने विधिविधान से संपन्न करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *